ज्योति रौतेला को मिली महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान

0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस की  अब ज्योति रौतेला संभालेंगी। सरिता आर्य के कांग्रेस छोड़कर भाजपा  में जाने के बाद अब कांग्रेस ने ज्योति रौतेला को उत्तराखंड महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। सरिता आर्य के भाजपा में शामिल हो जाने की वजह से 17 जनवरी से यह पद रिक्त था।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी किया और ज्योति रौतेला को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

कांग्रेस ने उन महिलाओं को सम्मान देने का प्रयास किया, जो कांग्रेस से टिकट मांग रही थी। इनमें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बैठाई गई ज्योति रौतेला पूर्व में लैंसडौन सीट से कांग्रेस का चुनाव लड़ चुकी है। वह इस बार भी टिकट की दावेदारी थी। भाजपा से निष्कासित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाई को टिकट मिलने के कारण ज्योति का टिकट कट गया। पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाई रावत को लैंसडौन से प्रत्याशी बनाया गया था।

अब ज्योति रौतेला को महत्वपूर्ण पद पर बैठाकर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया गया। इसके साथ ही कमलेश रमन राजपुर सीट से टिकट मांग रही थी। ऐसे में कमरेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ठ, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %